शनिवार, 14 जून 2014

वह तो परम दयालु है

वह तो परम  दयालु है 

हर सुख में उसे विसार दिया।
दुःख पाया उसे पुकार लिया।
फिर भी उस दीन दयालु ने,
हर प्राणी का उपकार किया।
क्यों कि हम उसके बालक हैं।
वह भली भांति जानता है।
हम ने ही उसे भुलाया है,
वह अपना हमे मानता है।
इसलिये हमारी हर विपदा से,
उसने हमे उबार लिया।
जो उसको नहीं मानते हैं,
उनको भी जीवन देता है।
उनको भी देता धूप, हवा,
खेतों में वारिश देता है।
जो कहते हैं अपशब्द उसे,
उनका भी है उद्धार किया।